✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बड़ी खबर: बिजली उपभोक्ताओं को नहीं देने होंगे अधिक पैसे, नीतीश सरकार ने 13 हजार करोड़ की दी सब्सिडी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:16:01 AM

पटना(PATNA): बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिजली की दर में 24 फीसदी वृद्धि का जो फैसला लिया गया था, उसमें उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है. इसके लिए सरकार ने 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने की घोषणा की है. बिहार कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया गया. कैबिनेट में लिए गए निर्णय की जानकारी बिहार विधानसभा में दी गई. सरकार ने सदन में साफ कर दिया कि हम उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं डालेंगे, बल्कि खुद ही बढ़े बिजली दर की बोझ को उठायेंगे. इसके लिए आज 13114 करोड़ की सब्सिडी जारी की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में जानकारी दी है कि पहले बिजली सब्सिडी में 8895 करोड़ रू दिए जाते थे. 2023-24 के लिए सब्सिडी के रूप में 13114 करोड़ की राशि जारी की गई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक पैसे नहीं लगेंगे. पहले जहां सब्सिडी पर 8895 करोड़ रुपये दिये जाते थे. लेकिन रेट बढ़ गया है तो अब सरकार ने सब्सिडी के रूप में 13114 करोड़ की राशि जारी किया है. लगे हाथ सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वन नेशन वन रेट किया जाना चाहिए.  विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऊपर वाले लोगों से कहिए.

Tags:biharpatnanitish governmentElectricity consumers will not have to pay moreNitish government gave subsidy of 13 thousand crores

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.