✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIG NEWS-बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: खगड़िया के विवाह भवन में जमा हुए थे अभ्यर्थी, पुलिस ने बरामद किए आंसर व ओएमआर सीट, हिरासत में कई लोग

BY -
Prerna
Prerna
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 7:51:07 AM

खगड़िया(KHAGADIYA): खगड़िया के परबता थाना क्षेत्र के चन्द्रकमल विवाह भवन में सिपाही भर्ती परीक्षा देने बाले नब्बे से अधिक परीक्षार्थी परबता के चन्द्रकमल विवाह भवन में जमा होने की सुचना पर  छापेमारी की गई है. परबता की थाना पुलिस जब विवाह भवन पहुंची तो उन्होंने देखा कि सभी परीक्षार्थी सिपाही भर्ती परीक्षा के तैयारी कर रहे है. मधेपुरा कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर सहित कई कई जिले के परीक्षार्थी एक साथ जमा है. विवाह भवन से पुलिस ने कई ओएमआर सीट और आंसर सीट भी बरामद किया है.

सभी परीक्षार्थी भेजे गए सेंटर

फिलहाल पुलिस ने सभी सिपाही  भर्ती के परीक्षार्थी को खगड़िया के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए भेज दिया है. पूछताछ के दौरान कई लोगों ने कुछ स्पष्ट नही बताया कि वह क्यों जमा हुए थे. लेकिन सत्तर हजार रुपये में आंसर सीट आने की बात को बताया. हालांकि पुलिस पुरे मामले को फर्जीवाड़ा बता रही है.

परीक्षा के बाद होगा खुलासा

ऐसे में अब परीक्षा के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की जो आंसर सीट पुलिस ने बरामद किया है वह आंसर सीट सही है या गलत, लेकिन जिस तरह से कई जिले के परीक्षार्थी को एक विवाह भवन में जूटे थे, यह मामला पूरे तरीके से जांच का विषय है.

रिपोर्ट ऋषि नाथ

 

 

 

 

 

 

Tags:polity for ssc examsaptitude master plan for all exams gate/aai/ese/hpcl/psu/sscpolitical science for competitive examsgeneral studies for tspsc examinations pdfssc recruitment 2022recruitmentsnew york state senatecomplete polity crash course for ssc cgltspsc food safety officer exam preparationissues and answerstspsc fso exam preparationdsssb pgt teacher exam datedsssb tgt teacher exam datedsssb primary teacher exam datefso exam preparation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.