✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बड़ी खबर : बिहार मंत्रिमंडल विस्तार टला, अब 6 मई के बाद होगा फैसला

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 11:56:31 AM

पटना (PATNA) : बिहार की सियासत से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है. राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार अब 6 मई के बाद किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. चुनाव परिणाम आने के बाद ही नई राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा.

मई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित था मंत्रिमंडल विस्तार

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार मई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित था लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. माना जा रहा है कि बंगाल चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं जिसका असर बिहार की सरकार की संरचना पर भी पड़ सकता है.

मुख्यमंत्री के पास कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी

फिलहाल राज्य की जिम्मेदारी सीमित मंत्रिमंडल के साथ चलाई जा रही है.मुख्यमंत्री के पास कुल 29 विभागों की जिम्मेदारी है जिससे उनकी प्रशासनिक भूमिका काफी बढ़ गई है. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों का प्रभार सौंपा गया है जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव के पास 8 विभागों की जिम्मेदारी है.

किन नेताओं को जगह मिलेगी चर्चाएं तेज

मंत्रिमंडल विस्तार में किन नेताओं को जगह मिलेगी इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. विभिन्न दलों और सहयोगियों के बीच संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. ऐसे में आगामी विस्तार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और सभी की नजरें अब 6 मई के बाद होने वाले फैसले पर टिकी हैं.

 

Tags:Bihar Cabinet Expansion postponedBihar Cabinet Expansion 2026Bihar political news todayNitish Kumar cabinet expansion delayBihar politics latest updatesCabinet expansion after May 6Bihar political developments 2026Bihar leadership decision news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.