✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला,  TRE-4 परीक्षा जल्द, महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:15:47 PM

TNP DESK- बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ी राहत देते हुए सरकारी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग तुरंत सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना करे और TRE-4 परीक्षा जल्द आयोजित की जाए.

चुनाव से पहले होगी TRE-4 की परीक्षा

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग की बैठक में फैसला लिया गया है कि TRE-4 परीक्षा चुनाव से पहले करवा ली जाएगी. उन्होंने कहा, "हम लोगों ने आज एक अहम बैठक बुलाई है और पूरी तैयारी के साथ भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं."

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में डोमिसाइल नीति को पूरी तरह लागू करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है ताकि नियोजन में केवल राज्य के निवासियों को ही लाभ मिले. मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक नीतीश सरकार के कार्यकाल में करीब 12 लाख लोगों को नौकरी या रोजगार दिया जा चुका है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है. उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ केवल बिहार निवासी महिलाओं को मिलेगा. इसके लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं और व्यवस्था पूरी तरह से लागू की जाएगी.

यह फैसला न सिर्फ युवाओं के लिए उम्मीद जगाने वाला है, बल्कि चुनावी मौसम में सत्तारूढ़ दल के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है.

Tags:Bihar newsPatna newsBihar governmentNitish KumarEducationa minister biharTRE-4 Exam in bihar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.