✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD मे बड़ा बदलाव, मंगनी लाल मंडल बने नए प्रदेश अध्यक्ष

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:45:38 AM

पटना (PATNA):आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा फैसला लिया है.पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगनी लाल मंडल को राजद का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. बता दें इस फैसले को पार्टी की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

चुनाव से पहले संगठन में नई ऊर्जा लाने का उद्देश्य

आज पटना स्थित पार्टी कार्यालय में इस घोषणा को औपचारिक रूप दिया गया. मंगनी लाल मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी और राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मिसा भारती, और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.इस बदलाव के साथ ही मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पद से हटा दिया गया है. हालांकि पार्टी ने उनकी भूमिका पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि चुनाव से पहले संगठन में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.

प्रदेश अध्यक्ष मंगलीलाल मंडल ने मीडिया से की बातचीत

इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगलीलाल मंडल ने मीडिया से बातचीत में कहा पार्टी ने हम पर भरोसा जताया है, और हम इस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. विधानसभा चुनाव सामने है, यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है। हमारा लक्ष्य पार्टी को सरकार में वापस लाना है और हम इस प्रक्रिया में सफल होंगे.वही तेजस्वी यादव ने मंगलीलाल मंडल की नियुक्ति को पार्टी के लिए "सकारात्मक और निर्णायक कदम" बताया.उन्होंने कहा मंगलीलाल मंडल हमारे पिता के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं.वह पुराने समाजवादी नेता हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी.

सामाजिक समीकरणों को बेहतर ढंग से साधने की कोशिश

बताते चलें कि राजद के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. मंगलीलाल मंडल की नियुक्ति से पार्टी सामाजिक समीकरणों को बेहतर ढंग से साधने की कोशिश कर रही है, खासकर पिछड़े और अति-पिछड़े वर्गों के बीच पकड़ मजबूत करने की.प्रदेश अध्यक्ष की प्रक्रिया को लेकर समय संवाददाता अरविंद राठौर नेजायजा लिया.

Tags:big change in rjdbihar assembly electionsmangalilal mandalrjd new presidentbihar politicsrjd leadershipmahalilal mandal appointmentbihar newspolitical update in biharrjd party newsrjd organizational changebihar political newsbihar party leadershipbihar election newsTodays newsToday Bihar NewsPolitical newsBihar local newsBihar political newsBihar vidhansabha chunav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.