✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Big Breaking : आखिर क्या खता थी उन दो मासूमों की, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ...

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 7, 2026, 6:56:00 PM

बेतिया से बड़ी खबर  : समाज के ठेकेदारों की बर्बर सजा से किशोरी की मौत हो गयी है वहीं किशोर को जूता-चप्पल पहनाकर गांव में घुमाया गया है. पूरा मामला बेतिया के शिकारपुर थाना अंतर्गत एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां समाज के तथाकथित ठेकेदारों ने एक किशोर और एक किशोरी को अमानवीय सजा दी. इस बर्बरता के दौरान किशोरी की मौत हो गई जबकि किशोर को जूता-चप्पल पहनाकर गांव में घुमाया गया उसका सिर मुंडन किया गया चेहरे पर कालिख पोती गई और जमकर पिटाई की गई.

बताया जा रहा है कि किशोर गांव में नाच देखने गया था जहां कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए गांव में बैठक कर सजा सुनाई. बाद में किशोरी को भी घर से बुलाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और बेरहमी से पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हो गई. यह पूरी घटना रात भर चलती रही लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी तक नहीं मिली जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. किशोरी के पिता ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग रात में एक लड़के को लेकर उनके घर आए सोई हुई बेटी को जबरन ले गए और पिटाई कर उसकी हत्या कर दी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक अपमान से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की लेकिन पिता ने इसे हत्या बताया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Tags:BATIABIHARSHIKARPUR THANAMAUTBATIA POLICEBATIA GMCH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.