☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Big Breaking: मुजफ्फरपुर में राहत सामग्री पहुंचाने वाला हेलीकॉप्टर क्रैश

Big Breaking: मुजफ्फरपुर में  राहत सामग्री पहुंचाने वाला हेलीकॉप्टर क्रैश

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने वाला हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हादसे में पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है.  वहीं 3 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना सीतामढ़ी से जाने के दौरान औराई के पास घटित हुआ है. हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद वायु सेना के जवान ने पानी में कूद कर अपनी जान बचा ली है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम पहुंच रही है.

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचा रहा था. इसी क्रम में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही है. पानी का बहाव अधिक होने के कारण टीम मौके तक नहीं पहुंच पाई है. मिली जानकारी के अनुसार इंजन फेल होने के कारण हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. यहां बता दें कि वायु सेना का हेलिकॉप्टर दरंभगा राहत बचाव कार्य में लगा था.

Published at:02 Oct 2024 03:17 PM (IST)
Tags:ब्रेकिंग न्यूजबिहारबिहार न्यूजमुजफ्फरपुरराहत सामग्रीहेलीकॉप्टर क्रैशबाढ़सीतामढ़ीBreaking NewsBiharBihar NewsMuzaffarpurRelief MaterialHelicopter CrashFloodSitamarhi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.