☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

BIG BREAKING: बिहार में महादलित परिवार के 80 घरों को दबंगों ने किया आग के हवाले , इलाक़े में मची चीख पुकार

BIG BREAKING: बिहार में महादलित परिवार के 80 घरों  को दबंगों ने किया आग के हवाले , इलाक़े में मची चीख पुकार

नवादा(NAWADA):महादलित टोला में दबंगों ने 70-80 घरों में   आग लगा दी.आग लगने से पुरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया.किसी तरह अपने अपने आशियाने को लोग बचाने की कोशिश की लेकिन तक तक देर हो गयी क्योंकि किसी एक घर में आग नहीं लगी थी.एक साथ पुरे गांव को आग के हवाले किया गया था.घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थाने की पुलिस. पहुँच कर जाँच में जुटी है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के टोला कृष्णा नगर में दबंगों ने आग लगा दी.जिसमें करीब 80 घर जल कर राख हो गया. घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार,सदर डीएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची.

ग्रामीणों बताया कि यह सरकारी जमीन है जिसपर 15-20 सालों रह रहें हैं.लेकिन शाम नंदु पासवान सैकड़ों आदमी के साथ अचानक गांव पहुँच कर आग लगा दिया.जिसमें इस जमीन पर बसे सभी ग्रामीणों का घर जल कर राख हो गया. लोगों ने बताया कि अब उनके सामने  भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई.घर में कुछ भी नहीं बचा है.

 सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमकल गाड़ी पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जानकारी ले रही है.

Published at:18 Sep 2024 10:38 PM (IST)
Tags:mahadalit familybihar dabangdabango ne ghr me lagai aagbig breaking biharjharbiharbihar newsnawasa updatenews bihar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.