✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थामा आरजेडी का दामन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:45:01 AM

पटना(PATNA):बिहार विधानसभा चुनाव के पहले राजद ने जदयू को बड़ा झटका दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को राजद का दामन थाम लिया.मंगनी लाल मंडल ने एक बार फिर से राजद का लालटेन थामकर अपनी घर वापसी कर ली है.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई

मंगनी लाल मंडल को तेजस्वी यादव, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि राजद के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई.मंगनी लाल मंडल ने पहले ही कहा था कि वे जदयू में लगातार अपमानित हो रहे थे. एक दिन पहले ही समर्थकों के साथ झंझारपुर के परसा स्थित एक होटल में बैठक के दौरान उन्होंने जदयू से अलग होने की घोषणा की थी.

2019 में छोड़ा था आरजेडी का दामन

 मंगनी लाल मंडल लोकसभा में झंझारपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने संसद के पूर्व सदस्य हैं. इससे पहले, वे 1986 से 2004 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य थे. इस अवधि के दौरान, वे राज्य कैबिनेट में मंत्री भी थे. 2004 से 2009 तक, वे राज्य सभा के सदस्य भी थे. वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राष्ट्रीय जनता दल छोड़ दिया और जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए. अब एक बार फिर से वे राजद में लौट आए है.

Tags:JDURJDtejswi yadavcm nitish kumarbihar politiscmangani lal mandalbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.