✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

अपराधियों के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,देसी कट्टा के साथ चार गिरफ्तार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:57:54 AM

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर में नए एसएसपी के आगमन के बाद अपराधियों पर नकेल कसने के सिलसिले में तेजी आई है. वहीं 24 घंटे के अंदर भागलपुर पुलिस को बरारी थाना मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत बड़ी सफलता हाथ लगी है. इसी बाबत पुलिस टीम द्वारा छापेमारी करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की गई तो वही देसी कट्टे के साथ-साथ लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया. एक तरफ जहां पुलिस अधीक्षक बाबूराम की विदाई हो रही थी तो वहीं दूसरी ओर अपराधियों द्वारा नए-नए अपराध का षड्यंत्र गढ़ा जा रहा था, जिसको पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया.

वहीं एसएसपी आनंद कुमार ने बताया की 2 जनवरी की रात को विक्रमशिला सेतु पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधी अमित को एक अपाचे मोटरसाइकिल और देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया. वही उसके निशानदेही पर दो अन्य अपराधी शिवम को नवगछिया के परबत्ता थाना से गिरफ्तार किया गया. तीसरे अपराधी रिंटू को बरारी के श्मशान घाट के निकट से गिरफ्तार किया गया और इन दोनों के पास से दो देसी कट्टा और लूटा हुआ मोबाइल फोन और सिम भी बरामद किया गया. वहीं दूसरी ओर नाथनगर के नूरपुर बीआरसी के सामने से एक अपराधी अमित कुमार साह की गिरफ्तारी की गई, उसके पास से दो सिक्सर भी बरामद हुआ. एसएसपी ने बताया कि अमित का पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है.

Tags:Bihar newsBhagalpur newsCriminal arrested in bhagalpurBhagalpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.