✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

दुखद! सेफ्टी टैंक खोलने के दौरान बड़ा हादसा, टैंक में गिरकर चार लोगों की मौत 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:55:01 PM

 टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई. जहां सेफ्टी टैंक का सेटरिंग खोलने के दौरान चार लोग उसमें गिर गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इन चारों मृतकों में घर के मालिक सहित दो मजदूर और एक पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति शामिल हैं. जिससे पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है.

सेफ्टी टैंक में गिरकर चार लोगों  की दर्दनाक मौत

घटना की मिली जानकारी के  मुताबिक सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के महिसरो गांव में  कैलाश चौधरी के घर पर सेफ्टी टैंक का सेनिटरिंग खोला जा रहा था.इस दौरान  पहले एक व्यक्ति टैंक के अंदर गया और फिर एक के बाद एक सभी टैंक के अंदर गए. जहां अचानक से सभी की दम घुटने की वजह से मौत हो गई.

दम घुटने की वजह से हुई मौत

स्थानीय लोगों की माने तो  सेफ्टी टैंक में अंधेरा होने की वजह से बिजली के बल्ब के सहारे सेंटरिंग को खोला जा रहा था.तभी मजदूर का हाथ से बल्ब टंकी में गिर गया. और नीचे पानी में गिरने की वजह से करंट पूरे टैंक में फैल गया. जिसमें सभी लोगों की मौत हो गई. 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं घटना की जानकारी के बाद प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और  सभी के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  वहीं पुलिस भी इन लोगों की मौत की वजह दम घुटना ही बता रही है.

मरने वाले चार लोगों में इन लोगों का नाम है शामिल

आपको बताएं कि चारों मृतकों में 55 साल के कैलाश चौधरी, मजदूर शंभू शाह सुशील चौधरी और पड़ोस के रहने वाले अशरफी शाह शामिल है.

Tags:biharsaharsaBig accident while opening the safety tankfour people died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.