✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट आकर 11 लोग झुलसे, पढ़ें पूरी खबर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:44:11 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले से एक बहुत बड़ी घटना सामने आई. जिसमें ताजिया जुलूस निकाले जाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमे 11 लोग झुलस गए हैं. वहीं इलाके में इसको लेकर अफ़रा-तफरी मच गई.

ताजिया जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आये 11 लोग

आपको बताएं कि गोपालगंज जिले में मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस निकाला गया था, इस दौरान ताजिया हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई. आपको बताएं कि ये पूरी घटना गोपालगंज जिले के उच्चका गांव थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है. वहीं इस घटना के बाद सभी लोगों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

घटना में बुरी तरह झुलसे, 4 स्थिति गंभीर

वहीं सूचना के बाद एसपी सदर अस्पताल पहुंचे हैं और सभी घायलों से हाल-चाल जाना. मिली जानकारी के मुताबिक जब मोहर्रम का ताजिया निकाला जा रहा था, तब उसका ऊपरी हिस्सा तार की चपेट में आ गया. जिसमे 11 लोग झुलस गए. इनमें से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है तो वहीं बाकियों की स्थिति सामान्य है.

Tags:Big accident during Tajia procession11 people got scorched by high tension wireread full newsaccident during Tajia processionTajia processionTajiaprocession11 people got scorchedscorched by high tension wirehigh tension wirefull newsbihargopalganj

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.