✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर के सन्नी कुमार का साहसिक लक्ष्य, स्केटिंग करते हुए 90 दिनों में केदारनाथ पहुंचने का संकल्प

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 4:56:51 PM

भागलपुर : दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए मुंगेर जिले के असरगंज गांव के रहने वाले सन्नी कुमार ने स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचने का लक्ष्य तय किया है. अपने इस अनोखे सफर की शुरुआत उन्होंने भागलपुर के साहेबगंज स्थित भूतनाथ मंदिर से की.

90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे सन्नी

सन्नी का लक्ष्य है कि वे लगभग 90 दिनों में स्केटिंग करते हुए केदारनाथ धाम तक पहुंचेंगे. सन्नी कुमार वर्तमान में भागलपुर के साहेबगंज इलाके में एक लॉज में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. इसके साथ ही वे सैंडिस कंपाउंड में नियमित रूप से स्केटिंग का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी इच्छा थी कि वे स्केटिंग करते हुए बाबा केदारनाथ के दर्शन करने जाएं. इसी सपने को पूरा करने के लिए वे अपने गांव असरगंज से भागलपुर आए और यहां किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ स्केटिंग का अभ्यास शुरू किया.

अपने सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया

करीब एक वर्ष तक लगातार प्रशिक्षण लेने के बाद अब सन्नी ने अपने सपने को साकार करने की दिशा में पहला कदम बढ़ा दिया है. उन्होंने बताया कि यात्रा के पहले दिन वे सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम में विश्राम करेंगे और इसके बाद आगे की यात्रा जारी रखेंगे. सन्नी के ट्रेनर और कोच सोनू कुमार ने बताया कि सैंडिस कंपाउंड परिसर में उनकी स्केटिंग एकेडमी चलती है जहां लगभग 50 से अधिक बच्चे स्केटिंग की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब से सन्नी ने स्केटिंग शुरू की तब से ही उसका जुनून और लगन देखते ही बनता है. सन्नी की इस अनोखी यात्रा और संकल्प पर उन्हें गर्व महसूस होता है.

Tags:BhagalpurSunny Kumarskating journeyKedarnath"adventureBhagalpur to Kedarnath"

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.