☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया भागलपुर का दियारा इलाका, गोली लगने से मुखिया पति घायल   

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया भागलपुर का दियारा इलाका, गोली लगने से मुखिया पति घायल   

भागलपुर(BHAGALPUR): नवगछिया खरीक थाना क्षेत्र का दियारा इलाका देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. दो गुटों के बीच जमकर गोलियां चलीं. बताया जा रहा है कि जेल में बंद कई कुख्यात अपराधी जेल से बाहर आए हैं. इन्हीं अपराधियों के दो गुटों के बीच गोलियां चली हैं. अचानक गोलियों की आवाज से इलाके के लोग दहशत में आ गए. दो तरफ गोली काउंटर में लत्तीपुर के दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल घायल हो गए. वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते हैं खरीक थाना और कई थाने की पुलिस दियारा इलाका पहुंची. इसके बाद घायल राजेश मंडल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. 

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने क्या कहा 

वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि खरीक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली है. इस गोलीबारी में लत्तीपुर दक्षिण पंचायत बिहपुर के मुखिया पति राजेश मंडल के पैर में गोली लगी है. जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच  में जुटी हुई है आखिरकार दियारा इलाके में दोनों पक्षों में किस कारण से गोलियां चलीं. 

Published at:24 Nov 2022 01:06 PM (IST)
Tags:bihar newsfiring between two group in bhagalpurmukhiya husband injuredkharik police station
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.