✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar News : भागलपुर में मुखिया पर गोलीबारी मामले का खुलासा, हत्या के लिए 5 लाख देकर शूटर किया गया था हायर, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:07:08 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप मुखिया पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो शूटर समेत मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार पीयूष ने पांच लाख में शूटर को हायर किया था. पारिवारिक और आपसी विवाद में बदला लेने के लिए बिहपुर के हेरियो पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह का हत्या करवाना चाहते थे. मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी राज, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी. 

आपसी विवाद में की गई थी मुखिया पर गोलीबारी

 एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीयूष कुमार और मुखिया सच्चिदानंद सिंह के बीच कई सालों से आपसी विवाद चल रहा था, जिसके लिए पीयूष ने पांच लाख में शूटर को हायर किया और मुखिया घर वापस लौट रहे थे,तब वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने आगे बताया कि नवगछिया के हरिओम पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह को अपराधियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था. इस संबंध में सबौर थाना में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के अंदर तीन अपराधकर्मियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सूटर की पहचान बेलदौर खगरिया निवासी प्रफुल्ल सिंह के पुत्र अंकित कुमार, सहरसा थाना क्षेत्र निवासी विदुर यादव के पुत्र संपत यादव शामिल है, जबकि घटना के मुख्य मास्टरमाइंड सुरेंद्र सिंह के पुत्र पीयूष कुमार को पुलिस ने दबोचा है. अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल 14 कारतूस एक खोखा बरामद किया है किया है.

 ये है पूरा मामला

हरिओ पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह को  सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप आधा दर्जन बदमाशों ने 100 मीटर तक पीछा कर उन पर जमकर गोलीबारी की थी. घटना में एक गोली सच्चिदानंद सिंह के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के बाद सिटी एसपी सिटी डीएसपी समेत तीन थाने की पुलिस एवं अपने मौके पर एसएसपी एफएसएल की की टीम पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई थी पुलिस ने इस मामले में 3 घंटे के अंदर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है.    

Tags:crimecrime news biharcrime news bhagalpurcrime in biharcrime in bhagalpurmurder in biharfiring case biharfiring case bhagalpurbiharbihar newsbihar news todaybhagalpurbhagalpur newsbhagalpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.