✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

ब्राउन शुगर के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ़्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 27, 2026, 4:14:03 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 700 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है.इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के बाजार चौक के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिली थी.

कई पुड़िया के साथ एक तस्कर गिरफ़्तार

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में स्थानीय थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया.गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवनारायणपुर बाजार चौक के समीप छापेमारी की. छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 700 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. पुलिस के अनुसार जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है.

लम्बे समय से कर रहा था तस्करी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार उर्फ गड्डू कुमार के रूप में हुई है वह शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया जा रहा है.पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, इन मामलों में वह पहले भी जेल जा चुका है. पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था.गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Tags:bhagalpur news todaybhagalpur accident news todaybhagalpur news tvbhagalpur newsbhagalpur todaybhagalpur news livebhagalpur news 2024bhagalpur latest newsbhagalpur city newsbhagalpur news channelbihar news todaybhagalpur accident newsbhagalpur breaking newsbhagalpur train accident todaybhagalpur accident breaking newsbhagalpur accident breaking news:bhagalpurbhagalpur biharbhagalpur policebhagalpur railway stationbhagalpur road accidentbhagalpur accidentsilk city bhagalpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.