✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: भोपाल से अपहृत नाबालिग बरामद, दो आरोपी को भी धर दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 6:06:17 PM

भागलपुर (BHAGALPUR) : पुलिस ने मानव तस्करी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए जोगसर थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग लड़की को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक बिचौलिये को गिरफ्तार किया है जबकि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को जोगसर थाना क्षेत्र से अंशु कुमारी (परिवर्तित नाम), पिता हरिचरण दास, निवासी विसनपुर जिछो, थाना लोदीपुर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इस मामले में कांड संख्या 328/25 दर्ज कर विशेष जांच टीम का गठन किया गया. एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में डीआईयू टीम और जोगसर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की. तकनीकी अनुसंधान के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले जिसके आधार पर आरोपी तक पहुंच संभव हो सकी.

जांच में सामने आया कि अप्रैल 2026 में पीड़िता के नाम पर फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया था जिसमें उसे 21 वर्ष की विवाहित महिला दर्शाया गया था. इस फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर उसकी पहचान बदलने और अवैध तरीके से शादी कराने की कोशिश की गई. मोबाइल नंबर की जांच से आरोपी सोनू जैन, निवासी बैरसिया (भोपाल) तक पुलिस पहुंची. छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया गया और उसी स्थान से नाबालिग को बरामद किया गया. इसके साथ ही आर्य समाज मंदिर से जुड़े आचार्य कमल किशोर शास्त्री को भी गिरफ्तार किया गया है जिस पर फर्जी विवाह कराने और मानव तस्करी में भूमिका निभाने का आरोप है.

पूछताछ में पीड़िता ने खुलासा किया कि उसे ट्रेन में अपहरण कर दिल्ली ले जाया गया और बाद में भोपाल में 2.50 लाख रुपये में बेच दिया गया. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है.

 

 

Tags:Bhagalpur Police major successkidnapped minor rescued from Bhopalminor girl recovered case Bhagalpurhuman trafficking case Bihar police actionBhagalpur crime news latest updateBihar police rescue operation successBhopal kidnapping case breakthrough

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.