✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bhagalpur news: मां ने नहीं दिये ऑनलाइन शॉपिंग के पैसे, तो बेटे ने उठाया ऐसा कदम की सन्न रह गये लोग, जानिए फिर क्या हुआ ?

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:06:23 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):भागलपुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने ऑनलाइन कपड़े की खरीदारी करने के लिए बेटे को पैसे देने से इंकार कर दिया, तो इंटर पास 19 वर्षीय युवक ने फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली. जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामला बरारी थाने के छोटी खंजरपुर मोहल्ले के परमानंद अपार्टमेंट का है.

ऑनलाइन कपड़े खरीदने के पैसे नहीं देने पर युवक  ने लगाई फांसी

पिता से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में कुरियर से बेटे का कपड़ा आया था. इसके लिए अंकित ने 25 सौ  रुपए उसने अपनी मां से मांगा. मां ने कहा कि पैसा नहीं है. पिता छविनाथ जब दफ्तर से काम खत्म करके घर पहुंचे, तो अंकित की मां ने कहा कि अंकित गुस्से में है. दोपहर का खाना भी नहीं खाया है. जब पिता बेटे को मनाने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई रिस्पांस नहीं मिला.

गुस्से में अंकित गमछे के फंदे झूल गया

मोबाइल पर कॉल किया गया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. पिता को किसी अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंकित गमछे का फंदा लगाकर पंखे से झूला हुआ था. आनन-फानन में फंदा खोलकर मायागंज अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आये दिन करता था ऑनलाइन खरीदारी के लिए पैसों की मांग

आपको बताये कि अंकित आये दिन ऑनलाइन खरीदारी के लिए पैसों की मांग करता था. कई बार माता-पिता पैसे देते थे. लेकिन बिगड़ने की डर की वजह से कई बार पैसे देने से इनकार कर देते थे. जिसको लेकर अंकित के मन में मलाल रहता था इस बात को लेकर वो डिप्रेशन में चला गया था. और अपने पिता से बार-बार कहता था बेटियों के लिए आप सब कुछ करते हैं लेकिन मेरे लिए कुछ भी नहीं ऐसा क्यों?

Tags:BhagalpurnewsBhagalpur newsMother did not give moneyonline shoppingMotherson took such a step that people were shockedBhagalpur news: Mother did not give money for online shoppingthen son took such a step that people were shocked

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.