✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने 22 नए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों का किया शिलान्यास

BY -
Priya Jha CE
Priya Jha CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:35:36 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से भागलपुर में एक बड़ी पहल की है.प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भागलपुर जिले को कई नई स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी.अंबा मोड़ स्थित नारायण मध्य विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में मंत्री ने डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया,साथ ही 9 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 22 नए स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों का शिलान्यास भी किया. कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक, अधिकारी और आम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिनकी जिम्मेदारी भागलपुर पुलिस प्रशासन ने संभाली.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का सपना है स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार 

 स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है स्वस्थ बिहार, समृद्ध बिहार और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं, खासकर गरीब तबके के लोगों को इसका सीधा लाभ मिले.मंत्री ने बताया कि अब से कुछ वर्ष पहले तक बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब थी दवाओं और मूलभूत सुविधाओं का अभाव आम बात थी, लेकिन अब स्थितियाँ पूरी तरह बदल चुकी हैं अब लोग अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है.

नर्सों की नियुक्ति और मेडिकल शिक्षा में बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि आगामी तीन महीनों में डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियनों, ANM, GNM सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी संख्या में नियुक्ति की जाएगी,उन्होंने यह भी बताया कि बिहार के इतिहास में पहली बार 7468 ANM नर्सों की नियुक्ति की गई है साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि अब राज्य में बीएससी नर्सिंग, ANM और GNM की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है, जिससे बेटियां स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना

कार्यक्रम में एक और बड़ी घोषणा की गई भागलपुर जिले में तीन नए क्रिटिकल केयर यूनिट्स की स्थापना की जाएगी इसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 100 बेड की सुविधा (लागत: ₹44 करोड़)सदर अस्पताल, भागलपुर में 50 बेड (लागत: ₹23.75 करोड़),नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में 50 बेड (लागत: ₹23.75 करोड़) इन सभी परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और योजनाएं कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए जच्चा-बच्चा किट का वितरण भी किया गया मंत्री ने यह भी बताया कि अब राज्य में जन्म के तुरंत बाद बच्चों को पौष्टिक किट भी दी जाएगी, ताकि उनके स्वास्थ्य की बेहतर शुरुआत हो सके उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अविलंब आयुष्मान कार्ड बनवाएं, ताकि उन्हें मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरी सेवाएं मिल सके साथ ही 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को कैंसर से बचाव का टीका भी मुफ्त दिया जा रहा है, जिसके प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

 इस महत्वपूर्ण आयोजन में पीरपैंती विधायक ललन पासवान, कहलगांव विधायक पवन यादव, सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, पूर्व एमएलसी एन.के. यादव समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे बिहार सरकार की यह पहल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, गरीब और वंचित वर्ग को राहत देगा. स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले समय में बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं देश में एक मिसाल बनेंगी.

Tags:samastipurnalandawest champaransiwan madhubanimadhubanibihar news todaysarannawadapurneamungervaishalikhagarialakhisarapatna newssaharsabihar newssitamarhimuzaffarpur22nd march 2021bihar news liverohtashjamuiBihar NewsToday's NewsHindi newsBhagalpur newsBhagalpur got a big gift in the field of healthHealth Minister Mangal Pandey

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.