✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, 3 लाख रुपये नकद भी बरामद

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:10:12 PM

बेतिया (BETTIAH) : पश्चिम चंपारण जिले की बेतिया पुलिस ने साइबर अपराध पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से करीब 3 लाख रुपये नकद बरामद किया है. 

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई 
बेतिया साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी ठगी से हासिल नगद राशि को लेकर फोर-व्हीलर और बाइक से मनुआपुल थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही एसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई और मनुआपुल थाना पुलिस के सहयोग से चमनिया पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. 

दो गाड़ियों से पकड़े गए सात युवक 
जांच के दौरान दो वाहनों में सवार सात संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से 3 लाख रुपये नकद बरामद हुआ. गहन पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया कि यह पैसा देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले लोगों से की गई साइबर ठगी का है. 

खुला बड़ा नेटवर्क 
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ठगी से निकाली गई राशि को सीएसपी संचालकों को सौंप देते थे. सीएसपी संचालक अपने केंद्र पर आए ग्राहकों को नकद देते और बदले में उतनी ही रकम ग्राहकों से अपने बैंक खाते में यूपीआई के माध्यम से डलवा लेते थे. इस लेन-देन पर संचालकों को कमीशन भी दिया जाता था. 

सभी आरोपी पश्चिम चंपारण के निवासी 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सातों साइबर अपराधी पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल सभी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुँचा जा सके. बेतिया पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है.

Tags:cyber crimecyber crime in biharcyber crime news in biharbihar latest newsbihar ki badi khabarbihar newsbihar cmcm nitish kumar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.