✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय : शादी के तुरंत बाद प्रेमी जोड़े को थाने ले गई पुलिस, लड़की बोली अपनी मर्जी से की शादी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:29:51 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में महाशिवरात्रि पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल एक प्रेमी जोड़े ने महाशिवरात्रि के दिन महादेव को साक्षी मानकर सात फेरे ले लिया. दोनों ने पहले कोर्ट मैरेज किया फिर मंदिर में शादी रचाई. इसके बाद जब वे घर पहुंचे तब तक पुलिस भी उनके घर पर धमक चुकी थी. दरअसल, लड़की के परिवार ने थाने में एक शिकायत दर्ज की थी. लड़की वाले का कहना था कि उनकी बेटी को बहला-फुसला कर ले जाकर शादी करागी गई है.  जबकि प्रेमी जोड़ा अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रहा था. इसी को लेकर पुलिस के सामने प्रेमी जोड़े ने घंटों ड्रामा किया. जब उनकी एक ना चली तब थक हार कर उन्हें थाना जाना ही पड़ा. मामला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले का है. 

पूरा मामला 

बता दें कि शनिवार को पुलिस वार्ड नंबर 23 निवासी विशाल कुमार (21) और सुहानी कुमारी (18) को थाने ले जाने पहुंची. दोनों पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को प्रेम करते हैं. दोनों ने जब शादी करने का फैसला लिया तो परिवार वाले इसके खिलाफ हो गए. जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर पहले कोर्ट के माध्यम से शादी की और फिर मंदिर में जाकर सात फेरे लिए. इस बात की सूचना जैसे ही लड़की के परिजनों को मिली, उन्होंने महिला थाना में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दिया. उन्होंने आवेदन में लिखा कि विशाल सुहानी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया और शादी कर ली. वहीं, आवेदन मिलते ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. ऐसे में शनिवार को विशाल जैसे ही सुहानी को लेकर अपने घर पहुंचा कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान पुलिस और प्रेमी जोड़े के बीच काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला.  बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई. फिर थाने में भई काफी हंगामा हुआ और काफी देर तक हंगामा चलने के बाद आखिरकार पुलिस ने हार मान ली. दोनों के बालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों को जाने दिया. 

लड़की ने कहा खुद की मर्जी से की शादी 

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में लड़की ने बताया कि उसने खुद की मर्जी से शादी की है.  इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. वहीं विशाल ने बताया कि दोनों पिछले तीन साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं. उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है. बावजूद इसके लड़की के परिजनों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. 

लड़की के परिजनों को पता थी सारी बात

इस मामले में लड़के की मां ने बताया कि दोनों तीन साल से एक दूसरे से प्रेम करते हैं.  इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को भी है. लेकिन लड़की के परिजन दोनों को शादी नहीं करने दे रहे थे. इसी सिलसिले में दोनों ने बिना घर वालों को बिना बताए शादी रचा ली और घर पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई. 

Tags:biharbegusaraicouple take saat fere in mahashivratri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.