✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय : DJ की धुन पर बेखौफ अपराधियों का तमंचे पर डिस्को, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:58:41 AM

बेगूसराय (BEGUSARAI) : सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो का सामने आना मानो जैसे आम हो गया है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है. पुलिस और प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद ऐसी घटनाओं पर लगाम नही लग रहा है. इसी बीच एक बार सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध हथियार लहराते हुए विडिओ वाइरल हो रहा है. वाइरल वीडियो में युवक अपने हाथ में हथियार लेकर डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहा है. 

हथियार लहराकर डांस युवक का डांस 

ये युवक डीजे के धुन पर हथियार लहराकर डांस कर रहा है. इस वाइरल वीडियो के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की बताई जा रही है. इलाके के एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा पहले भी इस प्रकार के वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाई की गई है. 

वायरल वीडियो की जांच शुरू

पुलिस द्वारा पहले भी की गई कार्यवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया. मगर इसके बावजूद ऐसे मनचलों के अंदर से डर खत्म नही हुआ है. पुलिस की विशेष टीम का गठन कर वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों के गिरफ्त में होने की बात कही है.

Tags:BegusaraiBEGUSARAIBEGUSARAI NEWSBEGUSARAI LATEST NEWSTHE NEWS POST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.