✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय: फेमस सुपारी किलर बटोहिया पुलिस एनकाउंटर में ढेर, STF ने रखा था 50 हजार का इनाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:59:00 AM

बेगूसराय (BEGUSARAI): बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मुठभेड़ में ढेर हो गया. वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिससे दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गये.  सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है.  घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव की है.

इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. अपराधियों की गोली का जवाब एसटीएफ और जिला पुलिस ने दिया. जवाबी कार्रवाई में इलाके के कुख्यात अपराधी बटोहिया मारा गया  फिलहाल पुलिस बटोहिया के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

पुलिस को लंबे समय से बटोहिया की कर रही तलाश

बताया जाता है कि मटिहानी थानाध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी जबकि एसटीएफ जवान संतोष कुमार के हाथ में गोली लगी है. यह मुठभेड़ सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में हुई थी. एसटीएफ को कुख्यात बदमाश बटोहिया के छुपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद एसटीएफ और मटिहानी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो कुख्यात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों की फायरिंग के बाद एसटीएफ और जिला पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बटोहिया मारा गया. इनके पास से एक कारबाइन, पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है.

बटोहिया पर दर्जनों अपराधिक मामले थे दर्ज

कुख्यात बटोहिया भाजपा नेता और रिटायर आर्मी जवान विजय सिंह की हत्या समेत एक दर्जन से ज्यादा मामलों में फरार चल रहा था. फिलहाल उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है. वही घायल थानाध्यक्ष विवेक भारती और एसटीएफ जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एसपी योगेंद्र ने दी घटना की पूरी जानकारी

वही इस मामले मे बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बटोहिया जिले का एक कुख्यात अपराधी है जिस पर दर्जनों अपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है जिसमें मुख्य रूप से हत्या लूट रंगदारी के मामले दर्ज हैं. बताया कि पुलिस की एक टीम को काफी समय से बटोहिया की तलाश थी. इसी क्रम में आज सूचना मिली थी कि बटोहिया आकाशपुर गांव में छिपा हुआ है जिसकी निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो बटोहिया के द्वारा गोली चलाई गई. जिसमे मटिहानी के थाना प्रभारी और एक एसटीएफ जवान घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया है जिसमें दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हुए है. एसपी योगेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि इसके पास से एक लोडेड कार्बाइड और एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. मौके वारदात पर 12 खोखे बरामद किए गए हैं. बाटोहिया के शरीर पर 5 गोली लगी है. बाटोहिया की तरफ से भी तकरीबन 20 राउंड गोली चलाई गयीं है. योगेंद्र कुमार ने बताया कि गावं मे स्थिति नियंत्रण मे है. वही घायल पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं.

ग्रामीणों ने कहा सरेंडर करने के बाद हुआ एनकाउंटर 

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि बटोहिया कुमार पुलिस को सामने सरेंडर कर दिया इसके बावजूद भी पुलिस के द्वारा उसे गोली मारकर एनकाउंटर कर दिया. इसी से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

 

Tags:बिहारBegusaraiFamous betel nut killer killed in Batohiya police encounterpolice encounter in begusarai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.