✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बेगूसराय: पंजाब नेशनल बैंक का फर्जी अधिकारी गिरफ़्तार, बैंक में नौकरी दिलाने व लोन सेटेलमेंट का करता था काम

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:26:54 PM

बेगूसराय (BEGUSARAI) : बेगूसराय में एक फर्जी अधिकारी क मामला प्रकाश में आया है. एक ठग बैंक में नौकरी दिलाने व लोन सेटेलमेंट, लोन देने सहित विभिन्न मामलों में ठगी किया करता था. यह मामला नगर थाना क्षेत्र के काली स्थान मन्दिर के पास का बताया जा रहा है. जहां ये शख्स पंजाब नेशनल बैंक का आईडी कार्ड बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था. यह लोगों को ठगने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता था. धीरे-धीरे इसके काले कारनामों का खुलासा हुआ और लोगों ने इस फर्जी अधिकारी को अरेस्ट कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर लिया है.

ऐसे करता था ठग

एक युवक खुद को पंजाब नेशनल बैंक का चीफ मैनेजर बताकर लोगों से लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर फरार हो जाता था। इतना ही नहीं कभी - कभी यह खुद को सीनियर ऑफिसर बताकर जिले के अलग - अलग ब्रांच में जाकर जांच भी करने पहुंच जाता था. बैंक का सारा डाटा लेकर के उन लोगों के पास पहुंच जाता था जिनका ज्यादा लोन होता था और कम करने की बात का करके उन लोगों से मोटी रकम ठग लेता था.

फेक कॉल करके पुलिस ने अपराधी को पकड़ा

इस बात की भनक बेगूसराय पंजाब नेशनल के हेड ब्रांच मैनेजर को लगी तो इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि,किसी व्यक्ति ने ब्रांच मैनेजर को फोन करके कहा कि कोई आपके ब्रांच से अधिकारी आए थे आपने किसी को भेजे हैं क्या. जो लोन सेटल करने के नाम पर इतने रूपए मांग रहा है. लेकिन बैंक मैनेजर ने इस बात को कबूल नहीं कि उन्होंने कहा ठीक है.  उस व्यक्ति को फोन करके लोन लेने के नाम पर बुलाइए. जब उसे बुलाया गया तो कल देर शाम उसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने जब इससे कड़ाई से पूछा तो इसने बताया कि, वो कई लोगों के साथ ठगी करता था. इधर, पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति के पास से अविनाश राज नाम से पंजाब नेशनल बैंक का एक आई कार्ड मिला है। इस कार्ड पर चीफ मैनेजर लिखा हुआ है. जोनल ऑफिस 35700 पटना बिहार आई कार्ड पर अंकित है. मोहर सिग्नेचर के साथ जनरल मैनेजर का नाम पीके शर्मा आई कार्ड पर दर्ज है.  

दर्जनभर पंजाब नेशनल बैंक का आई कार्ड बरामद

इस फर्जी अधिकारी के पास से कई जॉइनिंग लेटर, पंजाब नेशनल बैंक का स्टांप और लिफाफे सहित लगभग दर्जनभर पंजाब नेशनल बैंक का आई कार्ड मिला है. इतना ही नहीं कई जगहों के एयरोप्लेन का टिकट भी मिला है. फिलहाल सभी बिंदुओं पर नगर थाना अध्यक्ष राम निवास के द्वारा जांच की जा रही है. अब यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है। आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। वहीं, मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताई की इसके बारे में फिलहाल कोई हमे जानकारी नहीं है. अगर ऐसी बात सामने आई है तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है. जांच में अगर दोषी पाया जाता है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Tags:BegusaraiPunjab National Bankbankloan settlementFake officer of Punjab National BankFake officer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.