✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

नालंदा में घूस लेते BCM गिरफ्तार, आशा बहाली के नाम पर रिश्वत लेते ACB ने दबोचा

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 26, 2026, 6:24:44 PM

नालंदा (NALANDA) : निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को नगरनौसा में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा में तैनात ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर(बीसीएम) मनजीत प्रसाद को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

आशा बहाली के नाम पर ले रहे थे रिश्वत

बीसीएम मनजीत प्रसाद आशा बहाली के नाम पर रिश्वत ले रहे थे. आरोपी बीसीएम मनजीत प्रसाद ने आशा कार्यकर्ता की बहाली के एवज में पीड़िता बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपये की मांग की थी. रिश्वत की मांग से परेशान होकर बॉबी कुमारी ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की.

10 हजार रिश्वत लेते मंजीत कुमार गिरफ्तार

विभाग ने मामले का सत्यापन कराया और आरोप सही पाए जाने पर धावा दल गठित कर जाल बिछाया. गुरुवार को जैसे ही बॉबी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये मनजीत कुमार को थमाए पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गए.

Tags:Nalanda BCM arrested taking bribeBCM bribery case NalandaACB caught BCM red handed BiharBribe for ASHA recruitment NalandaBihar corruption news NalandaVigilance department action BiharASHA worker recruitment scamNalanda latest news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.