✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

लालू परिवार में संजय यादव पर संग्राम, रोहिणी-तेज प्रताप आमने-सामने, जानिए क्या है मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:41:33 AM

पटना(PATNA):राष्ट्रीय जनता दल के भीतर खींचतान तेज होती दिख रही है. राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में ही जंग छिड़ गई है. हाल ही में तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा के दौरान एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें संजय यादव को तेजस्वी की गाड़ी की पहली सीट पर बैठे देखा गया. इस तस्वीर के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने संजय यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया पर लगातार तीखे पोस्ट कर रही है.

रोहिणी-तेज प्रताप आमने-सामने

रोहिणी आचार्य के समर्थन में उनके बड़े भाई और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव भी उतर आए है उन्होंने संजय यादव पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य ने माता-पिता के लिए जो त्याग किया है, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा. तेज प्रताप ने चेतावनी दी कि अगर उन पर किसी ने उंगली उठाई तो उनका "सुदर्शन चक्र" चलेगा.

विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है

लालू परिवार के भीतर इस नए विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. एक तरफ रोहिणी आचार्य लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं, वहीं तेज प्रताप का बयान मामले को और तूल देता नजर आ रहा है. अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव इस परिवारिक विवाद को कैसे संभालते है.

Tags:tejpratap yadavtejpratap yadav holitejpratap yadav newstejpratap yadav speechtejaswi on tejpratap yadavtejpratap yadav new alliancetejpratab yadavtejashwi yadav vs tejpratap yadavtejpratap yadav sudarshan chakra commentsudarshan chakra comment by tejpratap yadavtej pratap yadavtej pratap yadav rjdtej pratap yadav newstej pratap yadav vlogtej pratap yadav holitej pratap yadav livetej pratap yadav wifetej pratap yadav memetej pratap yadav posttej pratap yadav videoTrending newsViral newsBiharPatna

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.