✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

चैती दुर्गा पूजा में बार बालाओं का डांस! भागलपुर के शाहकुंड से वायरल वीडियो पर मचा बवाल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 5:26:08 PM

भागलपुर (BHAGALPUR) : जिले के शाहकुंड स्थित मां बागेश्वरी प्रांगण में आयोजित चैती दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा समारोह के बीच मंच पर बार बालाएं अश्लील और फूहड़ गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के डांस को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

अश्लील गानों और डांस कार्यक्रम पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे. इसी बीच देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई लोगों ने धार्मिक आयोजन में अश्लील गानों और डांस कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन से भी मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है. फिलहाल यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. THE NEWS POST इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Tags:Chaiti Durga Puja viral videoBar dancers in Durga Puja BiharBhagalpur Shahkund viral videoShahkund Bhagalpur newsBar girls dance during pujaBihar local news Bhagalpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.