✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा, रोहतास में ट्रेन में धराया आरोपी, लाखों कैश और सोना भी बरामद

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 11:39:05 AM

रोहतास (ROHTAS): रेलवे सुरक्षा बल (RPF) डेहरी ऑन सोन ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हुई बैंक डकैती के एक आरोपी को भारी मात्रा में नकदी और सोने के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा हुआ है.निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम के नेतृत्व में उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार चौधरी, राजेंद्र कुमार दास, आरक्षी संतोष कुमार एवं आलोक कुमार शर्मा (RPF पोस्ट डेहरी ऑन सोन) तथा राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन की थानाध्यक्ष शाहिदा खातून व महिला सिपाही ज्योति कुमारी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. इस अभियान में RPF पोस्ट नवीनगर के आरक्षी मोहम्मद नाजिम खान और उमाकांत का सतर्कता के वजह से इस कांड का खुलासा हो सका.

पढ़े प्रेस वार्ता में पुलिस ने क्या बताया

डेहरी ऑन सोन में इस संबंध में आलोक कुमार सिंह (डीएसपी रेल) गया एवं हरमगत सिंह (अस्सिटेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ऑफिसर, आरपीएफ  गया)  ने संयुत रूप से प्रेस वार्ता कर बताया कि गाड़ी संख्या 13349 अप (सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस) में नवीनगर के पास चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया.पूछताछ में उसकी पहचान कमलेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता इंगलेश प्रसाद, निवासी गोवाल बीघा, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार) के रूप में हुई.

15.22 लाख नकद और  सोना बरामद 

तलाशी के दौरान उसके पास से 15 लाख 22 हजार रुपये नकद और लगभग 61.770 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए.सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों नन्हकी, पंकज, छोटू और राजेश कुमार के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया था.आरोपी के अनुसार, बरामद नकदी और जेवरात उसका और नन्हकी का हिस्सा है, जबकि बाकी रकम और आभूषण अन्य साथियों के पास है.

मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है मामले की सूचना 

इस मामले की सूचना सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार आरोपी एवं जब्त सामग्री को थाना प्रभारी बैढ़न, जिला सिंगरौली को सुपुर्द कर दिया गया है उन्होंने बताया कि सिंगरौली में हुई बैंक डकैती से जुड़ी लूट की रकम और जेवरात की यह महत्वपूर्ण बरामदगी है उन्होंने RPF के जवान उमाकांत और मोहम्मद नाजिम खान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और सूझबूझ से यह मामला उजागर हो सका.

सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा

आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाएगी, क्योंकि यह एक बड़ी आपराधिक घटना के बाद की महत्वपूर्ण सफलता है वही अस्सिटेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आफ (गया) हरमंगत सिंह ने कहा कि RPF और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने न केवल एक बड़े अपराध का पर्दाफाश किया, बल्कि यह भी साबित किया कि सतर्कता और समन्वय से अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सकता है. फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Tags:singrauli bank robbery updatemadhya pradeshmadhya pradesh live newsmadhya pradesh news livemadhya pradesh newsbank of maharashtra robbery casemadhya pradesh news aajmadhya pradesh samacharbihar accused arrest robbery indiashocking robbery updatehindi news singraulipolice investigation robberyrohtas news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.