✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बिहार के बैंक में दिनदहाड़े लूट, 5 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश लेकर अपराधी हुए फरार

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:45:55 AM

पटना (PATNA): बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने बैंक को निशाना बनाया है. समस्तीपुर में बुधवार को अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से अपराधियों ने 5 करोड़ का सोना और 15 लाख रुपए से अधिक की नकदी लूट ली. अपराधियों ने बैंक में घुसकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक बैंक में लूटपाट की और 5 करोड़ का सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बताया जाता है कि सभी लुटेरे बैंककर्मियों के मोबाइल भी छीन ले गए. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय बैंक पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. मामले को लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बैंक लूट की सूचना मिलते ही शहर के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर पुलिस जांच कर रही है. आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अपराधियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

Tags:bank loot in broad daylightcrime in biharbiharbank looted in broad daylightbihar newsbihar bank robberydaylight roberry in bankbank robbery in biharbank robberybihar bank lootbank looted in biharmore than rs 35 lakh looted in broad daylight from the bank in khagariabank loot in biharbank robbery in hajipuratm robbery in indiabihar news todaybihar news in hindirobbery in tanishq showroomgun point loot in bihar gopalganjgold worth Rs 5 crore and cash worth Rs 15 lakh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.