✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

निरीक्षण के दौरान एसपी बनी शिक्षिका, बच्चों को पढ़ाया इंग्लिश

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 24, 2026, 3:48:50 PM

बगहा (BAGHA): बिहार पुलिस को लेकर अक्सर सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आती रहती है, जिनमे कई बार उनकी छवि पर सवाल भी उठते है लेकिन इसके बीच कई ऐसे उदाहरण भी देखने को मिलते है, जो पुलिस की संवेदनशील और जिम्मेदार भूमिका को उजागर करते है.ऐसी ही एक सकारात्मक तस्वीर बिहार के बगहा से सामने आई है, जहां प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने मानवीयता और कर्तव्य का बेहतरीन उदाहरण पेश किया.

एसपी निर्मला कुमारी ने की शिक्षा अनोखी पहल

 प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी जब परसा स्थित आवासीय कस्तूरबा विद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचीं, तो वहां इंग्लिश के शिक्षक अनुपस्थित मिले.स्थिति को समझते हुए उन्होंने सिर्फ निरीक्षण तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि तुरंत क्लासरूम में जाकर बच्चियों को खुद इंग्लिश पढ़ाना शुरू कर दिया. एसपी का यह रूप देखकर छात्राएं भी उत्साहित हो उठीं और पूरे मन से पढ़ाई में जुट गई.यह पहली बार नहीं है जब एसपी निर्मला कुमारी ने ऐसा कदम उठाया हो. वे लगातार क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाने, उनका मार्गदर्शन करने और उन्हें प्रेरित करने का कार्य करती रही है साथ ही, वे जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण भी करती है, ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे.

हमारी कोशिश है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले

एसपी निर्मला कुमारी का कहना है कि, जब मुझे पता चला कि इंग्लिश के शिक्षक अनुपस्थित है, तो मैंने सोचा कि बच्चियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए इसलिए मैंने खुद ही उन्हें पढ़ाना शुरू किया.हमारी कोशिश है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और उनमें आत्मविश्वास विकसित होउन्होंने आगे कहा मैं समय-समय पर स्कूलों में जाकर बच्चों से मिलती हूं, उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हूं और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करती हूं. शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है, और इसमें समाज के हर जिम्मेदार व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है.एसपी निर्मला कुमारी की यह पहल अब पूरे बगहा में चर्चा का विषय बन चुकी है.लोग इसे न सिर्फ एक सराहनीय कदम, बल्कि समाज के लिए एक मजबूत और सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैंकि सच्ची जिम्मेदारी पद से आगे बढ़कर समाज के भविष्य को संवारने में है.

Tags:Sp nirmala kumari baghaSp nirmala kumari news biharBagha news todayTrending newsViral newsBihar police newsBihar news todayBagha

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.