✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बगहा : छत से गिरकर इंस्पेक्टर की मौत, 3 दिन पहले हुआ था तबादला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:05:47 AM

बगहा (BAGAHA) : बगहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ पुलिस इंस्पेक्टर की थाना के छत से गिरने से मौत हो गई है. जिसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने वाल्मीकिनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने पुलिस इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया. मृतक इंस्पेक्टर का नाम शशि शेखर चौहान बताया जा रहा है. एक तरफ जहां कहा जा रहा है कि एसपी की मृत्यु पैर फिसलकर गिरने से हुई है, लेकिन दूसरी तरफ ये भी आशंका जताई जा रही है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने छत की रेलिंग से छलांग लगाई है. इंस्पेक्टर की मौत के बाद पूरे पुलिस परिवार में मातम का माहौल है. वही पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख यादव ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.  

क्या है पूरा मामला

पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान एसपी कार्यालय में 3 दिन पूर्व ही मद्य निषेध प्रभारी के तौर पर योगदान किया था. इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान अपने कार्यों का प्रभार देने वाल्मीकिनगर थाना गए थे, जहां अचानक थाना के नीचे बेहोशी हालत में इंस्पैक्टर खून से लहूलुहान मिले. बता दें कि पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान के वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष पद से हुए तबादले के बाद तनाव में चल रहे होने की बात भी सामने आई है. हालांकि जांच शुरू कर दी गई है, अभी मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं किया गया है.

 

Tags:BagahaInspectorInspector diedpolice stationpolicetransferredBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.