✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बगहा:फर्जी डिग्री पर बहाल दर्ज़नों आंगनबाड़ी सेविका पर गिरी गाज! 13 सेविकाओं पर केस दर्ज, राशि समेत पोषाहार की वसूली में जुटा ICDS विभाग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:51:15 AM

बगहा(BAGHA):पश्चिम चम्पारण ज़िला के बगहा से में फ़र्ज़ी डिग्री पर ड्यूटी कर रही 13 सेविकाओं पर केस दर्ज किया गया है. जिसके बाद ICDS विभाग और फेक सर्टिफिकेट पर चयनित आंगनबाड़ी सेविकाओं में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में फेक डिग्री पर दर्ज़नों आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविकाओं की बहाली हुई थी. जिसमें LS अनुमोदन पर दूसरे प्रदेशों की फर्जी डिग्री पर बहाल दर्जनों सेविकाओं पर गाज गिरी है.

LS के अनुमोदन पर दर्ज़नों सेविकाओं को चयनमुक्त किया गया है

आपको बताये  कि तत्कालीन CDPO के स्तर से 2019 में इन सेविकाओं कि बहाली हुई थी,लेकिन विभागीय जांच के बाद अब LS के अनुमोदन पर दर्ज़नों सेविकाओं को चयनमुक्त किया गया है, साथ हीं इन सभी पर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बता दें कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बेतिया के पत्रांक 1871 दिनांक 20 दिसंबर 2023 के आदेश पर 13 सेविकाओं पर केस दर्ज कराया गया है. जिसके बाद अब विभाग इन दोषियों सेविकाओं से सरकारी राशि समेत पोषाहार वसूली की क़वायद तेज़ कर दिया है.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 बगहा SDPO कुमार देवेन्द्र ने बताया कि समेकित बाल विकास परियोजना के प्रोग्राम पदाधिकारी के आदेश पर बगहा, सेमरा और रामनगर क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि समेकित बाल विकास परियोजना में फ़र्ज़ी डिग्री पर हो रही बहाली पर कब तक रोक लगता है, और दोषी सेविकाओं से सरकारी रक़म वसूलने में विभाग कितना कामयाब होता है.

Tags:Anganwadi workersfake degreeCase registered against 13 maidsICDS department busy in recoveryICDS departmentnutrition including moneyBagahafake degree case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.