✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सर चढ़कर बोल रही है बाबा भोलेनाथ की दीवानगी, जानें कैसे दिव्यांग बम ने घसीटते हुए नापी 105 किलोमीटर की दूरी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:41:52 PM

भागलपुर(BHAGALPUR): सावन के पावन महीने में भगवान शंकर के प्रति भक्तों की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही है. लोग बाबा भोले की मस्ती और भक्ति में चूर होकर निकल पड़े हैं, बाबाधाम की कांवड़ यात्रा पर. उन्हें ना किसी बात की चिंता है और ना ही डर है. किसी बात का ध्यान है, तो वो है बाबा को जलार्पण करने का. वहीं एक से बढ़कर एक अनोखे भक्त कावंड़ यात्रा के दौरान देखे जा रहे है. भागलपुर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा तट से पूरे कच्ची कांवरियां पथ पर भी एक बहुत ही अनोखे बम को देख लोग हैरान हो गये.

सर चढ़कर बोल रही है बाबा भोलेनाथ की दीवानगी

जहां सूरज नाम के एक दिव्यांग बम ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट से झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ के मंदिर से 105 किलोमीटर की दूरी पैदल नाप रहे है. एक तरफ जहां सामान्य व्यक्ति को जलाभिषेक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो वहीं दूसरी ओर मन में शिव को जलाभिषेक करने का ऐसा उत्साह की दोनों पैर से दिव्यांग छपरा का सूरज यादव घसीटते हुए कांवड़ यात्रा पर खुशी-खुशी आगे बढ़ रहे है.

दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर निकले हैं दिव्यांग बम

 दिव्यांग बम सूरज ने बताया कि वो जन्म से दिव्यांग है ,और वो दूसरी बार बाबा को जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं. दिव्यांग बम ने यह भी बताया कि परेशानी तो आती है, लेकिन भोलेनाथ सभी कष्टों को दूर करते हैं.

Tags:Baba Bholenath's craze is speaking with his head held highknow how the disabled bomb measured the distance of 105 kilometers while draggingBaba BholenathBaba Bholenath's crazecrazespeaking with his head held highdisabled bomb measured the distance of 105 kilometerswhile draggingbhagalpurbihardeogharbaba mandirkawad yatrabol bam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.