✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

औरंगाबाद: चार सहेलियों ने एक साथ खाया सल्फास, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:50:15 PM

औरंगाबाद (AURANGABAAD) : औरंगाबाद से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां 4 सहेलियों ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की है. मामला औरंगाबाद के कुटुम्बा थाना क्षेत्र का है. चार सहेलियों ने रविवार की शाम एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. जिसमें एक की मौत हो गई वह अन्य की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है.

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में चारों को परिजनों ने इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया. प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया. सहेलियों की पहचान मनोज चौधरी की पुत्री लक्की व रिया, योगेश शर्मा की पुत्री नंदिनी एवं विनय शर्मा की पुत्री पूनम के रूप में की गई है.

युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष

इन चार लड़कियों में 2 लड़की सगी बहने है. चारों युवतियों ने किस कारण जहर खाई है इसकी जानकारी परिजन तक को नहीं है न ही तीनों लड़कियां कुछ बता रही है. मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवतियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है. ऐसा कहा जा रहा है किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा होने के बाद उन्होंने इतना बड़ा खतरनाक कदम उठाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है.

 

 

Tags:Aurangabadbihar newsaurangabad policebihar policebhar latest newsaurangabad newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.