✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पटना के राजेंद्र नगर में कैश वैन लूट की कोशिश नाकाम, देखिए LIVE VIDEO 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 25, 2026, 5:37:27 PM

पटना(PATNA):राजधानी पटना के राजेंद्र नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात को पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया.यहां एचडीएफसी बैंक की कैश वैन को लूटने पहुंचे अपराधियों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अपराधी फरार होने में कामयाब रहा.जानकारी के अनुसार, दो अपराधी कैश वैन को निशाना बनाने की योजना बनाकर मौके पर पहुंचे थे.जैसे ही उन्होंने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की, तभी वहां मौजूद गार्ड और स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और एक अपराधी को दबोच लिया.

दोनों अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे

इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए अपराधी के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है.बताया जा रहा है कि दोनों अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे, लेकिन अचानक विरोध होने और सतर्कता के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी.

गिरफ्तार अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. गिरफ्तार अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला लूट की बड़ी साजिश का प्रतीत हो रहा है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार अपराधी की पहचान की जा सके.इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दे.

Tags:PatnaRajendra NagarBiharCash Van Robbery AttemptCrime NewsHDFC BankPolice ActionArrestBreaking News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.