✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पटना में दिनदहाड़े बैंक में लूट का प्रयास, कल्याण ज्वेलर्स कर्मचारियों ने छीन ली अपराधी की पिस्टल, CCTV में कैद हुई वारदात 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:00:38 PM

पटना (PATNA):  राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड में सोमवार को दिनदहाड़े बैंक परिसर में लूट का प्रयास हुआ, जिसमें अपराधियों ने कल्याण ज्वेलर्स के कर्मचारियों से 18.5 लाख रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की. घटना बैंक ऑफ बड़ौदा, एसके पूरी शाखा में हुई और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार, कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारी सुबह 11:55 बजे बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचे थे. जैसे ही वे बैंक की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, पिस्टल से लैस एक अपराधी ने रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया. कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी का मुकाबला किया. छीना-झपटी के दौरान एक राउंड गोली चली, जो बैंक की दीवार में जा लगी.

अपराधी का हेलमेट छूट गया, पिस्टल जब्त

मुठभेड़ के दौरान कर्मचारियों ने अपराधी की पिस्टल छीन ली. पिस्टल छिनते ही अपराधी घबराकर अपना हेलमेट वहीं छोड़ फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल और हेलमेट बरामद कर लिए हैं और अपराधी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. दिनदहाड़े पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस वारदात ने एक बार फिर से अपराधियों के बढ़ते मनोबल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

 

Tags:Bihar newsPatna newsCrime newsPatna policeAttempt to rob a bankPatna crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.