✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शादी समारोह में महिला से रेप की कोशिश, ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर की धुनाई

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 2, 2026, 2:47:45 PM

सहरसा(SAHARSA):बिहार के सहरसा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अचानक शादी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा कुछ हुआ कि पूरा गांव दहशत और गुस्से से भर गया. महिलाएं चीख उठीं, लोग दौड़ पड़े और फिर जो सामने आया उसने सबको हिला कर रख दिया.जहां एक शादी समारोह अचानक हंगामा में तब्दील हो गया.जहां50 वर्षीय महिला ने रेप के प्रयास का आरोप लगाया.

पढ़े कहां का है पूरा मामला

आपको बतायें कि ये पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के पटुवाहा वार्ड नंबर-1 की है. जहां पीड़िता जोमनी देवी अपने चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने अपने भाई के घर आई हुई थी. शादी की तैयारियों और मेहमानों की भीड़ के बीच सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन इसी बीच पड़ोस में किराए पर रहने वाले युवक शैंपू सिंह पर आरोप है कि उसने घर में अकेली महिला को देखकर गलत नीयत से उस पर हमला करने की कोशिश की.बताया जा रहा है कि उस समय घर के पुरुष सदस्य बारात में गए हुए थे.

महिला ने आरोपी पर लगाया ये आरोप

महिला के अनुसार, आरोपी ने उन्हें जबरन खींचने और दुष्कर्म करने का प्रयास किया.जैसे ही महिला ने शोर मचाया, आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया.इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. भीड़ ने उसे एक घर में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ काफी उग्र हो चुकी थी.स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और पिस्टल दिखाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags:SaharsaCrime NewsBreaking NewsBihar NewsAttempted RapeWedding IncidentVillage AngerLaw and OrderPolice ActionViral VideoLocal NewsIndia NewsSadar ThanaPatna Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.