✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

राजगीर में एशिया हॉकी चैम्पियनशिप का भव्य आगाज, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:31:01 PM

नालंदा (NALANDA) : बिहार के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को एशिया हॉकी चैम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ हुआ. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया. प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा. 

उद्घाटन समारोह के बाद भारत और चीन के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जहां मैच देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था. उत्साह से भरे दर्शकों को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी प्रसन्न नजर आए. उन्होंने ग्राउंड का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन भी स्वीकार किया. 

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. खेल शुरू होते ही दर्शकों में रोमांचक माहौल बन गया और भारतीय टीम के लिए लगातार तालियां और हौसला-अफजाई होती रही. राजगीर में इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन से नालंदा और पूरे बिहार में खेलों के प्रति उत्साह और गौरव की लहर दौड़ गई है.

Tags:biharbihar cmcm nitish kumarnitish kumarasia hockey championshipAsia Hockey Championship

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.