✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

एनटीपीसी कहलगांव के ऐश डाइक से उड़ने वाले राख ने लोगों का किया जीना मुहाल, मेवेशियों को भी रहा काफी नुकसान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:29:53 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): कहलगांव लोगों के घरों को रौशन करने वाले एनटीपीसी लोगों के लिए ही परेशानियों का सबब बन गया है. दरअसल भागलपुर के कहलगाँव स्थित एनटीपीसी से निकलने वाले राख का पहाड़ है. पश्चिमी और पूर्वी बयार बहने के बाद एकचारी, भोलसर और धनौरा पंचायत के 20 से 25 हजार की आबादी बुरी तरह प्रभावित है. जब हवा चलती है तो ऐश डाइक से ऐश उड़कर लोगों के घरों में प्रवेश करते हैं.

मवेशियों को हो रहा काफी नुकसान

आप तस्वीरों में भी देखेंगे किस तरह से हवा चलने के बाद इलाका कुहासे में तब्दील हो जाता है. हर तरफ धूल ही धूल नजर आते हैं, जिसके कारण बीमारियां बढ़ रही है और खाना पानी भी सुरक्षित नहीं है. लोगों की माने तो उनके मवेशियों को राख से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है. साथ ही इलाके में कई बकरियां मर चुकी है. राख से खेतों में लगे फसलों और घास पर पड़त बैठता है जिसे बकरी उसको खाती है और बीमार होकर दम तोड़ देती है. इसको लेकर कभी कोई पहल नहीं हुई.

भाजपा सरकार करेगी समस्या समाप्त

इस मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा की एनटीपीसी प्रबन्धन से बात हुई थी. के लिए टेंडर की समस्या आयी थी. सीमेंट फैक्ट्री लगती तो राख का काम हो जाता भाजपा सरकार आने के बाद इसकी समस्या समाप्त होगी. बिहार सरकार को इन चीजों से कोई मतलब नहीं है.

एनटीपीसी कर रही है प्रयास

भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि राख से लोग प्रभावित होंगे ही क्योंकि घर मे आग लगेगा तो धुआं होगा, एनटीपीसी से लोगों को बिजली मिलती है. राख न उड़े इसको लेकर एनटीपीसी प्रयास कर रही है. पानी का छिड़काव भी किया जाता है.

कहलगाँव विधायक पवन यादव ने कहा की एनटीपीसी के आसपास गांव में जब घूमेंगे तो देखेंगे लोग इससे बीमार हो रहे हैं, घर राख से भर जाता है हवा चलने के बाद कई गांव में राख फैल जाता है.

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि एनटीपीसी को जो भी आवश्यक कारवाई करनी होगी, कुछ कर भी रहे हैं, कुछ अतिरिक्त उपाय एनटीपीसी प्रबंधक को बताया गया ताकि लोगों को कम से कम समस्या हो

 

Tags:Ashes flyingfrom the ash dyke of NTPCNTPC Kahalgaonmade life difficult for the peoplecattle suffered a lot.Godda MP Nishikant DubeyBhagalpur MP Ajay MandalKahalgaon MLA Pawan YadavDistrict Magistrate Subrata Kumar Sen

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.