✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा : पवन सिंह के प्रोग्राम में हुआ लाठीचार्ज, कई समर्थकों को लगी चोट

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:45:21 AM

आरा (ARRAH) : भोजपुर जिले के लभुआनी  ग्राम में  धर्म सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया.  जिसमें भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अपनी आवाज का जादू बिखेरने पहुंचे. बता दें कि जिले के लभुआनी गांव में पिछले 5 दिनों से धर्म सम्मेलन चल रहा था जिसके अंतिम दिन समापन समारोह में सिंगर को बुलाया गया. पवन सिंह जब हेलीकॉप्टर से लभुआनी गांव पहुंचे. उन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए इतने उतावले थे कि उनका यह उत्साह उग्रता में बदल गया. पुलिस को इसे संभालने के लिए बीच में आना पड़ा. 

पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज 

पवन सिंह के इस कार्यक्रम में उनके चाहने वालों की लंबी भीड़ लग गई. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि इसे संभालना मुश्किल हो गया. उनके समर्थक इतने उग्र हो गए कि पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान कई समर्थकों को चोट भी आई और अफरातफरी का आलम मच गया. प्रशासन ने किसी तरह से स्थिति को काबू में किया जिसके बाद पवन सिंह ने अपना कार्यक्रम सुचारू रूप से पूरा किया गया.

Tags:Pawan SinghArrahPawan Singh's programLathichargebiharupdatebiharnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.