✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा आरा, आकर्षक झांकियों ने खींचा ध्यान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 3:26:45 PM

आरा (ARRAH) : रामनवमी का त्योहार आज आरा शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान जगह-जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई है जो बेहद आकर्षक है. आज सुबह करीब दस बजे शहर के विभिन्न मोहल्लों से झांकी रामगढ़िया पहुंची. दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म के उपरांत आरती व पूजन के तत्पश्चात रामगढ़िया से शोभायात्रा प्रारंभ हुई.

शोभायात्रा शहर के रामगढ़िया, अबरपुल, पड़ाव मोड़, चौक आर्य पथ, शीशमहल चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज मोड़, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महादेवा रोड, धर्मन चौक पहुंची. उसके बाद चित्रटोली रोड, डींस टैंक गोलंबर, रमना रोड, महावीर टोला रोड, करमन टोला, नवादा थाना मोड, कृषि भवन, कतीरा, पकड़ी, जज कोठी गोलंबर होते हुए रमना मैदान में समाप्त हो जाएगी.

शोभायात्रा में मंत्री, विधायक समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. रामनवमी के त्योहार को लेकर शहर सहित पूरे जिले में कुल 269 स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसको लेकर जिला पदाधिकारी-सह-जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संयुक्त आदेश जारी किया गया है.

दिए गये आदेश में कहा गया है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर विभिन्न मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. जिसके मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता आवश्यक है. असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाह रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है.

रामनवमी के अवसर पर निकाले जाने वाले प्रत्येक जुलूस की वीडियोग्राफी कराई गई है और संपूर्ण शोभायात्रा की ड्रोन से निगरानी की जा रही है. शोभायात्रा के दौरान एंबुलेंस भी मुस्तैद रहेगा ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सहायता पहुंचाई जा सके. रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर लोगो का उत्साह चरम देख जा रहा है. रामनवमी को लेकर पूरा शहर भगवामय हो गया है. इसके अलावे शहर के विभिन्न मुहल्लों के भवनों पर भगवा झंडा लगाया गया है. इसके अलावे सडक के दोनो ओर पोल पर भगवा झंडा लगाया गया है. शोभा यात्रा को लेकर कई चालक भी अपने वाहनों पर भगवा झंडा लहराते दिखे.

Tags:Ram Navami celebration ArrahJai Shri Ram chants ArrahArrah Ram Navami processionRam Navami Jhanki ArrahBhojpur Ram Navami celebrationLord Ram festival celebrationDevotional chants Jai Shri Ram

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.