✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

आरा: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी खेल, एक की मौत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:34:12 PM

आरा(AARA): भोजपुर जिले में जमीनी विवाद को लेकर आए दिन हो रहे खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं इस तरह के अपराधिक गतिविधि को भोजपुर पुलिस पूरी तरह से रोकने में विफल साबित होती नजर आ रही है. मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के सकडडी गांव का है जहां पर पूर्व से अपने परिवार के बीच जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह दो पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट की घटना हुई. जिसमें एक युवक 30 वर्षीय दीपक कुमार राय की मौत पिटाई होने से हो गई. मृतक के परिवार वालों ने अपने ही चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद दीपक को परिजनों ने आरा के सदर अस्पताल में लाया जहां चिकित्सकों ने दीपक कुमार राय को मृत घोषित कर दिया. जबकि घटना की जानकारी मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है और इस कांड में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. दीपक कुमार राय के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. वहीं परिवार में कोहराम की स्थिति देखी जा रही है. 

Tags:bihararrahBloody game between two sides in land dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.