✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

फिर धारासायी हुआ बिहार का और एक पुल, एक मिनट में भरभरा कर गिर पड़ा घोघारी नदी पर बन रहा पुल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 8:13:50 PM

गोपालगंज(GOPALGANJ):गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरने से हड़कंप मच गया.जहां सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक धाराशायी हो गया.करीब 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर अब सवाल उठ रहे है.राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.पूरा मामला गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव की है, जहां घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान ही अचानक गिर पड़ा.करीब 29 मीटर लंबा यह पुल 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से मोतिहारी के बापूधाम कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा था लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही स्लैब का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया.

अफरा-तफरी का माहौल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ढलाई के समय ही पुल का हिस्सा गिर गया.ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.उनका कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया गया है और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि आखिर करोड़ों की लागत से बनह रहा पुल निर्माण के दौरान ही कैसे गिर गया? क्या यह लापरवाही का नतीजा है या फिर तकनीकी खामी? जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.

ढलाई के दौरान अचानक धाराशायी

गोपालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरने से हड़कंप मच गया है.सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक धाराशायी हो गया.करीब 2 करोड़ 89 लाख की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे है.राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.वहीं, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मामले की जांच शुरू कर दी है.डीएम खुद घटना स्थल के लिए जांच करने निकले है.डीएम ने कहा कि इंजीनियर और कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई होगी, ताकि फिर पुल गिरने की घटना दोहराई ना जा सके.बता दें कि गंगवा गांव में 29 मीटर लंबा पुल 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से बापूधाम कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा था.ढलाई के दौरान स्लैब का एक हिस्सा अचानक गिर गया.सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच जारी है.

Tags:Bihar pul newsTrending newsViral newsGopalganjGopalganj newsGopalganj news todayGopalganj latest newsGopalganj khabar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.