✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

भागलपुर: वुडको के इंजीनियर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने फेंका गंदा पानी, जानें क्यों फूटा लोगों का गुस्सा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:36:52 AM

भागलपुर(BHAGALPUR):स्मार्ट सिटी योजना के तहत बिहार के भागलपुर शहर को स्मार्ट बनने की कवायत वर्षों से जारी है, लेकिन अभी भी ये पूरा नहीं हो पाया है. खासकर सड़कों की स्थिति आज भी जर्जर है. मुख्य रूप से वुडको की ओर से पाइपलाइन बिछाई जाने को लेकर शहरवासी काफी परेशान है. आज शनिवार के दिन भागलपुर में बोर्ड  नम्बर 50 और 51 में सप्लाई वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था, इसी क्रम में पाइप फट गई और दोनों वार्ड में गंदा पानी पाइप से घर तक आने लगा.जिससे लोग काफी  आक्रोशित हो गए और वुडको के इंजीनियर पर  गंदा पानी फेंक दिया.

वुडको के इंजीनियर को ग्रामीणों ने बंदी बनाकर पूरे गांव में घुमाया

वहीं गंदा पानी फेंकने के बाद इसके बाद वुडको के इंजीनियर सत्यप्रकाश को ग्रामीणों ने बंदी बनाकर पूरे गांव में घुमाया. ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों ने इसकी सूचना कई बार स्मार्ट सिटी के अधिकारियों और इंजीनियर को दिया, लेकिन वुडको  के अधिकारी इस बात पर अमल नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से आक्रोशित होकर अपने हक की लड़ाई के लिए विरोध में इंजीनियर के ऊपर गंदा पानी फेक कर विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं.

इसलिए फूटा लोगों का गुस्सा

वहीं आक्रोशित ग्रामीण ने कहा कि ना तो बिजली की व्यवस्था अच्छी हो पाई है, और ना ही पानी और सड़कों की, जल्द से जल्द बिजली पानी और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करके दिया जाए, तभी भागलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आएगा वरना सिर्फ सौंदर्यकरण के नाम पर पैसे का आपसी बंदर बांट करने से कभी भी भागलपुर स्मार्ट नहीं बन पाएगा.

जानें क्या कहना है वुडको के इंजीनियर का

वहीं वुडको के इंजीनियर  सत्य प्रकाश ने कहा कि  विभाग के उच्च अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है, जल्दी इस बार काम किया जाएगा और गंदे पानी की सुविधा में सुधार कर स्वच्छ पानी ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी. जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

 

Tags:Angry villagers threw dirty water on Woodco's engineerknow why people got angryAngry villagersdirty waterWoodco's engineergot angry

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.