✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

वाहन चोरी में असफल होने पर गुस्साये चोरों ने किया ये कारनामा, देखें सीसीटीवी फुटेज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 12:22:42 PM

औरंगाबाद(AURANGABAD): औरंगाबाद में वाहन चोरों के बुलंद हौसले की लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरें में कैद हुई है. जिसमें चोर स्कोर्पियों को चुराने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि चोर असफल रहे. जिसके गुस्से में चोरों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी. एक ही रात एक ही मुहल्लें में दो वाहनों को चुराने का असफल प्रयास किया गया. ये तस्वीरें औरंगाबाद शहर के पोखरा मुहल्ले की है.

वाहन चोरों के हौसले बुलंद

आपको बताये कि सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने पोखरा मुहल्ले के संतोष कुमार गुप्ता और कंचन कुमार के घर के बाहर लगी स्कोर्पियों को चुराकर भागने का प्रयास किया. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर स्कोर्पियो के पास पहुंचते है. और ड्राइवर साइड का गेट खोलकर एक चोर अंदर जाकर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास करता है. जबकि दूसरा चोर वाहन के गेट के पास ही खड़ा रहता है.

चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

सुबह जब घटना की जानकारी वाहन मालिकों को लगी तो उन्होने कहा कि रोज की तरह सोमवार की रात भी वाहनों को अपने घर के बाहर खड़ा किया था. सुबह जब वाहन के पास गये तो वहां दिखा कि स्कोर्पियो का गेट खुला हुआ है. इसके बाद अनहोनी की आशंका पर जब वाहन के अंदर देखा तो तोड़फोड़ से उन्हे पूरा माजरा समझ में आ गया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं सूचना के बाद मौके पर औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस पहुंची. और घटनास्थल का जायजा लिया. वाहन के मालिकों और मुहल्ले के लोगों से मामले की जानकारी ली. नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है.  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Tags:Angry thievesthievesAngryfailingCCTV footageCCTVAngry thieves did this feat after failing to steal the vehiclesee CCTV footagebiharpatnaaurangabadvichle choripolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.