☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने उठाया हैरतअंगेज कदम, कर डाली अपने ही बेटे की किडनेपिंग, जनिए पूरा मामला 

पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने उठाया हैरतअंगेज कदम, कर डाली अपने ही बेटे की किडनेपिंग, जनिए पूरा मामला 

हाज़ीपुर (HAJIPUR):  बिहार हाजीपुर से एक हैरतअंगेज करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 4 साल के नाबालिक बच्चे को दिन दहाड़े सरेआम किडनैप किया गया. मगर इस मामले में सबसे हैरत की बात तो ये निकली कि उस बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता ने ही करवाई थी. मामला कटहरा के कर हटिया इलाके का है. जहां बच्चे को घर के पास मंदिर में खेलने के दौरान दो लड़कों द्वारा किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया. जब दोनों लड़के बच्चे को ले जा रहे थे तभी लोगो ने एक आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसके बाद किडनपिंग की पूरी जानकारी मिली और फिर पुलिस ने तुरंत किडनेपर पिता को गिरफ्तार कर लिया है.    
 
क्या है पूरा मामला 

कटहरा के करहटिया बुजुर्ग की रहने वाली शिला अपने पति से मनमुटाव के बाद अपने मायके में रह रही थी. जिसके बाद पत्नी को सबक सिखाने के लिए पिता ने ही अपने नाबालिग बेटे की किडनेपिंग की साजिश रची थी. पकडे गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है.

Published at:27 May 2023 02:00 PM (IST)
Tags:husband kidnapped his own sonHAJIPURBIHARBIHARCRIMEBIHARUPDATEBIHARNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.