✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

Bihar Breaking: कैमूर में आग का तांडव, 100 एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर खाक, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:20:49 AM

कैमूर (KAIMUR): गर्मी शुरू होते ही आग ने भी अपना तांडव मचाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला बिहार के कैमूर जिले से सामने आया है. जहां आग ने 100 एकड़ गेहूं की खेती को जलाकर खाक कर दिया है. हालांकि आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी तो नहीं है, लेकिन सूत्रों से यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि किसानों द्वारा डंठल फूंका गया था. जिसके कारण यह आग लगी है.

दमकल विभान ने पाया आग पर काबू

बता दें कि फसल में आग लगने के बाद काफ़ी संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास किए. लेकिन आग धीरे-धीरे इतना भयावह रूप ले लिया कि अंत में सभी ग्रामीणों को भागना पड़ा. वहीं ग्रामीणों द्वारा खेत में आग लगने की जानकारी जिला प्रशासन व अनुमंडल प्रशासन को दिया गया. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची जिसके बाद दमकल को घटना स्थल पर बुलाया गया. इसके बाद दमकल विभाग की टीम व स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं खेत में आग लगने से कई किसान घटना स्थल पर ही रोने लगे. क्योंकि 100 एकड़ खेत में गेंहू के फसल लगाए गए थे. जिसकी कटाई किसान करने वाले थे, लेकिन इसके पहले ही आग लगने के कई किसानों को लाखों का नुक्सान हो गया है.

 गेंहू कटाई के बाद डंठल में लगाया गया था आग

वहीं घटना की जानकारी देते हुए समाजसेवी लवकुश ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गेहूं कटाई के बाद डंठल में आग लगा दिया गया था. जिस कारण यह आग धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल गई औऱ देखते ही देखते यह आग भयानक रूप ले लिया और कई एकड़ गेहूं की फसल भी जल गया.

चिन्हित कर प्राथमिक किया जाएगा दर्ज: एसडीएम राकेश कुमार सिंह

वहीं मौके पर पहुंचे मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी किसान द्वारा डंठल फूंक दिया गया था, कितना नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस इसकी आकलन कर रही है. उन्होंने कहा कि जिस किसान द्वारा डंठल फूंका गया है. उसको चिन्हित कर प्राथमिक दर्ज करने के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को आदेश दिया गया है.

 

Tags:bihar newslatest newstop newsbihar latest newsbreaking newslatest news biharnewslatest bihar newstodays bihar newsbihar news latestkaimur newskaimur breaking newslatest news100 acres of wheat crop burnt to ashes100 एकड़ में लगी गेंहू की फसल जलकर खाक100 एकड़ में लगी फसल जलकर खाक

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.