✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान से कोचिंग संचालकों में आक्रोश, जानिए क्यों दी गई आंदोलन की चेतावनी

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:32:32 AM

भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर स्थित समीक्षा भवन में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिले के सभी निजी कोचिंग संस्थान संचालकों के साथ एक अहम बैठक की. ये बैठक भागलपुर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के तुगलकी फरमान को लेकर रखी गई. इस बैठक में डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसडीओ धनंजय कुमार, डीइओ सहित जिले के सभी निजी कोचिंग संस्थान के संचालक मौजूद थे. 

लापारवाही पर संचालकों के ऊपर कार्रवाई

इस बैठक में शिक्षा विभाग के निर्णय से अवगत कराया गया. जो निर्णय शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक अवधि सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों पर रोक लगाये जाने संबंधित ली गई थी. सभी कोचिंग संस्थान के संचालकों को शिक्षा विभाग के निर्णय को अक्षरशः अनुपालन कराने का डीएम ने निर्देश दिया.  वहीं अनुपालन में लापारवाही बरतने पर संचालकों के ऊपर कार्रवाई होने की बात कही गयी. 

निर्णय को लेकर संचालकों में भारी आक्रोश

बैठक के बाद शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक निर्धारित अवधि निर्णय को लेकर जिले के सभी निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों में भारी आक्रोश देखने को मिला. निजी कोचिंग संस्थान के संचालकों का कहना है कि सरकार जहां शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने में विफल है वहीं सीधे तौर पर निजी कोचिंग संस्थान को बंद कराना चाहती है. यदि सरकार कोचिंग संस्थान को बंद कराने की नीति को स्पष्ट नहीं किया तो जिले में सभी कोचिंग संस्थान के संचालक आगे आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगें.

Tags:meeting of DM with all the private coaching institute operatorsprivate coaching institute operatorsdistrictBHAGALPURNEWSBHAGALPURUPDATEBHAGALPURLATESTNEWSBHAGALPURBIHARNEWSBIHARTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.