✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

सारण में शराब माफिया से मुठभेड़. एनकाउंटर में घायल आरोपी सूरज महतो गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 1:36:57 PM

सारण (SARAN) : जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

सूरज महतो के रूप में हुई गिरफ्तार आरोपी की शिनाख्त

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के मिठवा गांव निवासी मुन्नी महतो के 26 वर्षीय पुत्र सूरज महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग बीमार पड़ गए थे. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिला कि जहरीली शराब की सप्लाई सूरज महतो द्वारा की गई थी जिसके बाद से वह फरार चल रहा था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूरज महतो कटिहार में छिपा हुआ है. इसके आधार पर पुलिस ने उसे कटिहार से गिरफ्तार कर छपरा लाया. इसके बाद शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे लेकर मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी.

पुलिस की गोली से घायल शराब माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को शराब छिपाकर रखने की जगह दिखाने की बात कही. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने वहां रखे हथियार को निकालकर पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ा गया. घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के अनुसार गोली उसके पैर में लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है.

मशरक के एसडीपीओ एस. के. सुधांशु ने बताया कि आरोपी इलाके का बड़ा शराब माफिया है और पहले भी शराब कारोबार के मामलों में पांच बार जेल जा चुका है. पुलिस ने उसके पास से एक हथियार, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Tags:Saran encounter newsSaran liquor mafia encounterSuraj Mahto arrested in encounterBihar liquor mafia encounterSaran police encounter todaySuraj Mahto injured in police firingBihar illegal liquor mafia crackdownBihar police action on liquor mafiaSaran breaking news liquor mafia

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.