✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Bihar

बाजार से लौट रही थी बुजुर्ग महिला, तभी अचानक स्नैचर ने छीन ली चैन,देखे CCTV LIVE VIDEO 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:37:00 PM

सहरसा(SAHARSA):सहरसा सदर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए.घटना शुक्रवार 5 सितंबर की शाम करीब 7 बजकर 18 मिनट की है. जानकारी के अनुसार, नगर निगम वार्ड नंबर 16 गौतम नगर निवासी मृत्युंजय झा की 65 वर्षीय मां सुगन्धि देवी दुर्गा मंदिर प्रांगण से पूजा कर घर लौट रही थी.जैसे ही वह गीता मेडिकल गली पहुंचीं, तभी पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए.

पढे घटना पर परिवार वालों ने क्या कहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि छिनी गई चैन करीब तीन भर सोने की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। घटना उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना सहरसा सदर थाने को दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई.

सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे आपके होश

शनिवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. जिसमे अपराधियों की हरकत साफ दिखाई दे रही है. पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज की गई है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

Tags:live video on chain snatching incidentlive chain snatching video record in cctvchain snatching videochain snatching live visualslive chain snatchingchain snatching cctv videochain snatching videosdelhi chain snatching videokanpur chain snatching videochennai chain snatching videoviral chain snatching video indiarohini chain snatching cctv videolive chain snatching cctv footagelive chain snetchingcctv footage of live chain snatching | mijaaj news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.